सक्षम उत्तराखंड के महिला आयाम की ऑनलाइन बैठक प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

सक्षम उत्तराखंड महिला आयाम की ऑनलाइन मीटिंग हुई संपन्न 

जिला महिला आयाम प्रमुख द्वारा बुलाई गई ऑनलाइन बैठक में मातृशक्तियों को सौंपे गए जिलेवार महिला प्रमुख व सह महिला के दायित्व ,

देहरादून- सक्षम उत्तराखंड के महिला आयाम की ऑनलाइन बैठक प्रांतीय अध्यक्ष ललित पंत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ जिला देहरादून की महिला प्रमुख ममता रावत जी द्वारा संगठना का सूत्र पढ़कर किया गया। बैठक संयोजिका प्रांत की महिला आयाम प्रमुख श्रीमती निरुपमा सूद जी के द्वारा सर्वप्रथम सक्षम महिला आयाम के दायित्वों के कर्तव्यों का बोध कराया गया उन्होंने बताया नारी अस्य समाजस्य कुशलवास्तुकारा अस्ति।
महिलाएं समाज की आदर्श शिल्पकार होती हैं।
हम सभी महिलाएं समाज के लिए एक आदर्श शिल्पकार का कार्य करती हैं हमें यहां पर दिव्यांग जनों के लिए शिल्पकार का ही कार्य यथार्थ करना है।आज हम सभी समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) के इस मंच पर एक साथ उपस्थित रहे। आप सभी मातृ शक्तियों ने अपनी पूर्ण सहभागिता के साथ सक्षम की महिला आयाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कर कृतार्थ किया है।आप सभी साधुवाद के पात्र हैं।
आशा है हम सभी मिलकर समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन करने वाले इस दिव्यांग वर्ग को समाज के सर्वप्रथम उच्च शिखर पर पहुंचने कार्य करेंगे।
तत्पश्चात प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत जी द्वारा प्रस्तावित नामों पर सर्वसम्मति से ओम ध्वनि के साथ सहमति व्यक्ति की गयी। प्रांत अध्यक्ष श्री ललित पंत जी द्वारा सक्षम के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन करते हुए दिव्यांग जन हितार्थ कार्य करने हेतु आह्वान किया गया।
मनोनीत कार्यकर्ताओं में जिला हरिद्वार श्रीमती सीमा चौहान महिला प्रमुख, जिला टिहरी श्रीमती मनोज जी महिला प्रमुख, जिला उत्तरकाशी श्रीमती रितु राणा महिला प्रमुख,जिला नैनीताल श्रीमती लता जोशी महिला प्रमुख एवं सह महिला प्रमुख श्रीमती विमला जी,जिला देहरादून श्रीमती ममता रावत महिला प्रमुख एवं सह महिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला त्रिपाठी, जिला पौड़ी श्रीमती पिंकी कंतवाल जी एवं सह महिला प्रमुख श्रीमती इंदु वशिष्ठ ,उधम सिंह नगर श्रीमती संध्या सक्सेना महिला प्रमुख, बागेश्वर श्रीमती रेखा गोस्वामी महिला प्रमुख, चमोली श्रीमती अनीता महिला प्रमुख को दायित्व सौंप गए।
इस दौरान प्रांत सचिव श्री कपिल रतूड़ी जी द्वारा सभी के समक्ष संगठन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। तथा प्रांत महिला आयाम प्रमुख निरुपमा सूद जी को इस महत्वपूर्ण बैठक हेतु साधुवाद भी प्रेषित किया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रांत दायित्व धारी भुवन गुणवंत जी,अनिल मिश्रा जी, मानवेंद्र सती जी, निशा गुप्ता जी, पवन कुमार शर्मा जी,प्राची बहुगुणा जी, जया भंडारी जी,रंजना जोशी जी, उमेश ग्रोवर जी सतीश चौहान जी, अंबिका धस्माना जी,प्रियंका गर्ग जी एवं जिलों से वीरेंद्र मुंडेपी जी, भगवान सिंह कैड़ा जी, संदीप अरोड़ा जी, सोनिया अरोड़ा जी,मानसी मिश्रा जी, जी, अरुण जी, प्रकाश डबराल जी, गणेश जी, हिम्मत सिंह जी, महेश पंत जी, मीनाक्षी चौहान जी,आदित्य यादव जी, अनु राजपूत जी, आरती बंसल जी, सीता देवी जी, राज सूद जी, रजनी अधिकारी जी, बीना जोशी जी, भूपेंद्र भंडारी जी, बिन्नी कपूर जी, दीपिका कैंथोरा जी, सविता थापा जी, लक्ष्मी सेमवाल जी, शिवनंदन जी, सुंदला रावत जी, सरोज नेगी जी, अरुणा नेगी जी,कृष्णा भंडारी जी, संदीप सक्सेना जी, संगीता सिंधवाल जी, खुशपाल कैंथोरा जी, आदि द्वारा सभी नवनियुक्त दायित्व धारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा उनसे आशा की गई कि वह सभी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
नवनियुक्त सभी दायित्वधारियों ने उपस्थित कार्यकारिणी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया और स्वीकृति दी कि वो सक्षम उत्तराखंड के साथ मिलकर दिव्यांगजन हितार्थ कार्य करने के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगी।
बैठक का समापन नवनियुक्त महिला आयाम प्रमुख रेखा गोस्वामी बागेश्वर द्वारा कल्याण मंत्र के उद्बोधन से किया गया। अंत में बैठक संचालक प्रांत सहसचिव अनंत प्रकाश मेहरा  द्वारा सभी उपस्थित सक्षम दायित्व धारी एवं कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार प्रकट किया गया।

-अनंत प्रकाश मेहरा