भाजपा गढ़वाल लोकसभा कार्यालय का श्रीनगर में वर्चुअल के माध्यम से हुआ उद्घाटन*

 

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। भाजपा गढ़वाल लोकसभा कार्यालय का श्रीनगर में वर्चुअल माध्यम से प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया आदिति पैलेस में उद्घाटन। इस अवसर पर गढ़वाल लोकसभा से सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी,जिलाध्यक्ष पौड़ी सुषमा रावत, जिला अध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी, रुद्रप्रयाग जिलाध्यक्ष पवार,पौड़ी जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, लोकसभा संयोजक विजय कप्रवाण,दायित्वधारी राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल,थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पौड़ी जिला अध्यक्ष सुषमा रावत कि कार्यालय प्रभारी गजपाल बर्तवाल, संचालन गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवाण ने किया। गढ़वाल लोकसभा सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने कहा कार्यकर्ताओं के बल से ही चुनाव लाडा जाएगा जीत तो पक्की है लेकिन रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ता काम करते रहे। आम आदमी की चिंता अगर किसी ने की है तो वह है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उन्होंने कहा कि गरीब कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। यूसीसी का कानून सबसे पहले उत्तराखंड से लागू होने वाला है। प्रत्याशी ही हमारा कमल का फूल है। गढ़वाल लोकसभा चुनाव प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने कहा कि सबसे ज्यादा जीत का आनंद गढ़वाल लोकसभा सीट का होना चाहिए ऐसी सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जतायी। उन्होंने कहा की गढ़वाल लोकसभा का कार्यकर्ता सबसे महान,ऐतिहासिक मतों से हम गढ़वाल लोकसभा सीट जीतेंगे, लोकसभा और विधानसभाओं की बनेगी संचालन समिति, विपक्ष विहीन बूथ बनाएंगे।
गढ़वाल लोकसभा कार्यालय श्रीनगर की अदिति पैलेस में तीन लोकसभा के प्रभारी डॉ.धन सिंह रावत, गढ़वाल लोकसभा के प्रभारी पुष्कर सिंह काला, गढ़वाल लोकसभा संयोजक विजय कप्रवांण,भाजपा जिला अध्यक्ष सुषमा रावत की मौजूदगी में हुए सैकड़ो लोग भाजपा में शामिल।
कार्यक्रम की अंतिम में श्रीनगर भाजपा मंडल में गांव चलो अभियान कार्यशाला हुई संम्पन्न। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत,श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल, कुशलानांथ आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।