प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर में समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने श्रमदान किया*

*अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के तहत श्रीनगर के प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर में समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने श्रमदान किया*

दैनिक विराट न्यूज चैनल प्रदीप कुमार श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 6 दिन पहले आज अपने गढ़वाल संसदीय क्षेत्र श्रीनगर के प्रसिद्ध कमलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन करने के साथ-साथ सफाई अभियान में भी प्रतिभागी किया। श्रमदान कार्यक्रम में समाजसेवियों, राम भक्तों, शिव भक्तों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बेहतर साफ-सफाई अभियान का शुभारंभ कर श्रमदान किया। सांसद ने श्रीनगर शहर को स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली।
शहर को साफ-सुथरा एवं बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था रखना सभी शहर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व नगर निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत आम जनमानस द्वारा अव्यवस्थित ढंग से कूड़ा डालने की घटना को रोकने हेतु वृहद स्वच्छता अभियान चलाने कि आवश्यकता है।


यदि किसी के द्वारा पाॅलीथीन का प्रयोग किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की जाए। इस स्वच्छता श्रमदान अभियान में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के साथ कमलेश्वर के महंत आशुतोष महाराज,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भण्डारी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धीरवाण, जिला व्यापार सभा के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, सुधीर जोशी, श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल, पंकज सती मौजूद रहे।