शातिर वारंटी आया गैरसैंण पुलिस की गिरफ्त में

चमोली -शातिर वारंटी आया गैरसैंण पुलिस की गिरफ्त में ,अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक चमोली  रेखा यादव(IPS) के आदेशानुपालन में वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की गिरफ्तारी जारी है।

उक्त क्रम में थाना गैरसैंण पुलिस द्वारा दिनांक 13.12.24 को माननीय न्यायालय से *मु0अ0स0 24/2020 वाद संख्या 58/2021 धारा 323, 354, 354B, 452, 504 आई0पी0सी0* में जारी वारंट के अनुपालन में अभियुक्त *सोबन सिंह पुत्र अवतार सिंह* निवासी ग्राम बच्छुआ बाण थाना गैरसैंण उम्र 40 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अरुण कुमार
2. हे0का0 धनपाल
3. हो0गा0 संजय