राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैडुल पौड़ी में प्रतिभा दिवस पर विभिन्न गतिविधियों के साथ ही रोटरी क्लब द्वारा बच्चों को उपहार स्वरूप सूज गिफ्ट किया

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैडुल में प्रतिभा दिवस पर बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें क्राफ्ट, व बेकार पडी वस्तुओ का बेहतरीन उपयोग किया, साथ ही इस अवसर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा छात्रों को उपहार स्वरूप सूज व गिफ्ट वितरित किये गए।
आयोजन में अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष ममता नेगी, उपाध्यक्ष माहेश्वरी देवी, संजू नौडियाल,शांति नेगी, पुष्पा असवाल,महेश गिरि उर्मिला देवी उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू नौडियाल द्वारा प्रतिभा दिवस की महत्त को बताते अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब के कार्यो को विस्तार से बताया व आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की उपाध्यक्ष माहेश्वरी देवी व संचालन शिक्षक महेश गिरि द्वारा किया गया।
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा 2023 में नितिन रावत कक्षा 6 राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैडुल विकास खंड पौड़ी के सफल घोषित होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संजू नौडियाल, शिक्षक महेश गिरि, पुष्पा असवाल, शांति नेगी व विद्यालय प्रबंधन समिति पैडुल की अध्यक्ष ममता नेगी व उपाध्यक्ष माहेश्वरी रावत ने हर्ष व्यक्त किया।
ज्ञात रहे ये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने की सकल्पना है जिसे वो बेहतर ढंग से फलीभूत होतें देखना चाहते हैं, इस योजना के तहत प्रदेश के 1968 छात्रों को कक्षा 6 में 600 कक्षा 7 में 700 व कक्षा 8 में 800 रूपये प्रति माह प्रदान किये जाएगे, यह परीक्षा इसी वर्ष अक्टूबर तीस को आयोजित की गई, जिसका परीणाम कल देर शाम घोषित किया गया।
नितिन रावत निर्धन परिवार से है, लेकिन पढाई के साथ साथ सभी शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहता है।