भारतीय दलित साहित्य फाउंडेशन द्वारा 39 में राष्ट्रीय अधिवेशन में 10 दिसंबर को उत्तराखंड के मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल में बताया कि भारतीय दलित साहित्य (फाउंडर पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम) के 10 दिसंबर 2023 दिल्ली में आयोजित 39वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तराखंड कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव समाजसेवी मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि मंगतराम मटियाल देवप्रयाग विधानसभा के हिंडोलखाल ब्लॉक के ग्राम उनाना के निवासी हैं कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा में विगत कई वर्षों से अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ‌‌ आज उनको अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 मिलने पर समस्त कांग्रेस जनों एवं देवप्रयाग विधानसभा वासियों को बड़ी खुशी हुई है। राम लाल नौटियाल ने बताया कि मंगतराम मटियाल लगातार पर्यावरण के साथ-साथ समता मूलक समाज के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। मंगतराम मटियाल को अंबेडकर फेलोशिप अवार्ड 2023 मिलने पर खुशी जाहिर करने वालों में जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया रामलाल नौटियाल
पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा की ये हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में उपस्थित श्यामलाल आर्य, मोहनानन्द डोभाल,ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर भंडारी, मकान सिंह चौहान जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चंद, बिरेंद्र राणा, उदय सिंह रावत,अंकित सिंह आदि ने खुशी व्यक्ति