नगर पालिका गोपेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा पासवान को उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। नगर पालिका गोपेश्वर की अध्यक्ष पुष्पा पासवान को नगर पालिका क्षेत्र में कराए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए उत्तराखंड गौरव प्रथम सम्मान से सम्मानित किया गया।
बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने पुष्प पासवान अध्यक्ष नगर पालिका गोपेश्वर को उनके उल्लेखनीय कार्यों हेतु उत्तराखंड गौरव प्रथम सम्मान चेयर पर्सन ऑफ द ईयर से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक खुशी व्यक्ति की है।


अनूप श्री पांथरी ने कहां की पुष्पा पासवान उत्तराखंड की पहली नगर पालिका अध्यक्ष हैं जिन्हें उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है जो कि पूरे उत्तराखंड के लोगों के लिए गौरव एवं सम्मान की बात है।
पुष्पा पासवान ने नगर पालिका क्षेत्र गोपेश्वर में अनेकों विकास कार्य कार्रवाई जो की ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व हैं।
ऐसे में उन्हें उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाना प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
इस सफलता पर खुशी व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में अनूप श्री पांथरी संरक्षक, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश जोशी, उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, देवी प्रसाद खरे, बलवीर सिंह रौतेला, विवेक जोशी, दीपक भंडारी, विकास पंत, प्रदीप मैठाणी, सुबोध भट्ट, ओमप्रकाश मैठाणी, सुरेंद्र सिंह राैथाण आदि लोग उपस्थित थे।