पौड़ी पुलिस के 04 अधिकारियों/कर्मचारियों को मिला अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के निरीक्षक विनोद गुसांई कोतवाली श्रीनगर, निरीक्षक प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी रुकेश कुमार, आरक्षी महावीर सिंह को वर्ष 2021-22 में सराहनीय सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान 31अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से प्रत्येक वर्ष सराहनीय सेवा देने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2021-22 के पुरस्कारों की घोषणा हो गई है।
जिसके क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने के लिए आज राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर पौड़ी पुलिस के 04 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक व उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर सम्मानित पुलिस कार्मिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा बधाई दी गयी है तथा सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की गयी।