श्रीनगर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर शहर कांग्रेस कमेटी ने आज 31 अक्टूबर 2023 को भारत के वर्तमान भौगोलिक स्वरूप के निर्माता भारत की एकता और अखंडता के प्रति आधुनिक भारत की कुशल शिल्पी महान स्वतंत्रता सेनानी व भारत रत्न से अलंकृत प्रथम प्रधानमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत की प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी जो की पूरे विश्व में एक मात्र मर्दानी प्रधानमंत्री थी आज उनकी पुण्यतिथि एवं जयंती पर कांग्रेस कार्यालय श्रीनगर गढ़वाल में श्रद्धांजलि सभा के साथ ही स्व. इंदिरा गांधी एवं स्व.सरदार पटेल के विचारों पर गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस अवसर पर महिला कांग्रेस श्रीनगर द्वारा दोनों महान पुरुषों की जयंती पर पुष्प अर्पण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह नेगी, महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कु. विनोद मैठाणी, कांग्रेस सेवादल के नगर अध्यक्ष संजय कुमार फौजी, श्रीनगर कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, रजनी देवी, हिना खान, सुमन आनंद, बबीता, कविता शर्मा, शबाना कुरैशी, गंगा पटेल, कुसुमलता, सुशीला देवी, हेमलता आदि सभी श्रीनगर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मानित सदस्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।