17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पौड़ी पुलिस ने 01 शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
जिसके क्रम में थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 25.10.2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग आरोपी हरेन्द्र सिंह रावत को 17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चाकीसैण बाजार से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध थाना पैठाणी पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-
यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
अभियुक्त का नाम पता
हरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व.गोविन्द सिंह रावत, निवासी ग्राम म्योल्ठी, थाना पैठाणी, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
बरामद माल
17 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब
पुलिस टीमः-
1. थानाध्यक्ष वीरेन्द्र रमोला
2. अपर उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह गुँसाई
3. अपर उपनिरीक्षक अरबिन्द कुमार
4. मुख्य आरक्षी कमल
5. मुख्य आरक्षी सुरजीत
6. मुख्य आरक्षी शैलेन्द्र
7. होमगार्ड सन्दीप
8. होमगार्ड नरेन्द्र
9. होमगार्ड हर्षपाल