हिमाद्री फिल्म प्रोडक्शन दिल्ली द्वारा गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर को गौ सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु किया सम्मानित

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। हिमाद्री फिल्म प्रोडक्शन दिल्ली द्वारा एक कार्यक्रम में पूरे देश के विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों वह संस्थाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गढ़वाल को गौ सेवा के श्रीक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। गौ सेवा संवर्धन समिति के अध्यक्ष अनुज जोशी के द्वारा लिया गया मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा है कि श्रीनगर पहुंचकर अध्यक्ष अनुज जोशी का फूल मालाओं से जोड़दार स्वागत कर बधाई दी। अनुज जोशी गोवंशों की सेवा के लिए अपना कार्य छोड़कर रात दिन गोवंशों की हर संभव मदद करते हैं। उत्तराखंड में गौ सेवा संवर्धन समिति श्रीनगर गोवंशों की सेवा करने में प्रथम स्थान होगा इतना विस्तृत और जटिल कार्य अन्य शहरों में नहीं होता है यहां पर समिति के सदस्य फोन या अन्य सूचना के आधार पर रात दिन कार्य करते हैं। इस मौके पर समिति के संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विपिन चंद मैठानी ,हिमांशु बहुगुणा, पंकज बहुगुणा ,आनंद भंडारी, सूर्य प्रकाश नौटियाल,सत्य प्रसाद,अनूप प्रसाद, दिनेश उनियाल, नरेश भारती ,दिनेश प्रसाद ,मुकेश कुकरेती ,अधिराज, कृष्णा रावत, मनीष बिष्ट ,प्रकाश रावत, हरीश ,शुभम, सूरज ,स्कंद पुरी, हिमांशु, आंचल रावत ,अंजलि बिष्ट ,अर्जिता, अंजलि रौतेला ,खुशबू ,पूजा, शालू, प्रभा, बंदना गुसाई आदि गौ सेवक उपस्थित थे।