भारतीय जनता पार्टी का गढ़वाल लोकसभा, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सम्मेलन श्रीनगर के आदिति पैलेस में हुआ सम्पन्न

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज पौडी लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सम्मेलन का श्रीनगर के आदिति पैलेस में दीप प्रज्वलित और वन्दे मातरम के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ।
आज गढ़वाल लोकसभा के मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा हम सौभाग्यशाली है जिनके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है कहा अब आगे मंडल अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर प्रवास करेंगे कहा प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व को समझते हुए कार्यों का सही से निर्वहन करे। उन्होंने कहा मन की बात के कार्यक्रम को व्यापक रूप से मनाया जाय कहा भाजपा संगठन अक्टूबर माह मे बस्ति सम्पर्क अभियान चलायेगा जिसमे 25 घरों के साथ-साथ लाभार्थियों के घर जाना, डा.अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करना आदि है। कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरण चन्द्र शर्मा को श्रद्धांजलि भी दी ।


कार्यक्रम में संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा यह सम्मेलन मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्रियों के आपसी तालमेल को बढाने, सबके सुझाव सुनने आदि के लिए रखा गया है उन्होंने कहा सभी कार्यकर्ता अपनी योग्यता के आधार पर संगठन के -प्रति अपना चिन्तन बढ़ायें उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा संगठन के प्रति अपनी ललक बढ़ाये उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में कोई भी कार्य कठिन नहीं है क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।
संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा मण्डल प्रवासी कार्यकर्ता अब शक्ति केन्द्र पर अपना प्रवास करेंगे साथ ही कहा भाजपा के पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करें। उन्होंने कहा आगे केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए चौपाल लगायी जायेंगी कहा अक्टूबर 15 से अक्टूबर 20 तक विधानसभा स्तर पर पंच परमेश्वर नाम से कार्यक्रम सम्पन्न होंगे
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा संगठन में सभी मिल जुलकर केन्द्र सरकार के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाएं जिससे केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ बुथ स्तर तक का व्यक्ति ले सके कहा मोदी के कार्यकाल में भारत के नाम की एक अलग छवि उभरी है। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सासद तीरथ सिंह रावत, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ति रावत, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, लोकसभा कार्यक्रम संयोजक विजय कप्रवाण, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा नोटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट ,पौड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, महामंत्री शशि रतूडी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, केदारनाथ विद्यायक शैला रानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरतु चौधरी, थराली विधायक भोपाल राम टम्टा, पौडी विधायक राजकुमार पाेरी, श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र धिरवांणा आदि थे।