राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से महानिदेशक बीआरओ, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने भेंट की

 नई दिल्ली -राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से उत्तराखंड सदन, नई दिल्ली में महानिदेशक बीआरओ, लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उनके साथ उत्तराखंड में अवस्थापना ढांचे के विकास और सीमावर्ती क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी पर चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा की उनके द्वारा स्वयं सुदूर दुर्गम स्थानों में महिला अधिकारियों के नेतृत्व में बीआरओ के कार्यों को देखा है जिसकी उन्होंने प्रशंसा की। राज्यपाल ने कहा की 2023 में अमरनाथ यात्रा से पहले अत्यधिक ठंडी जलवायु में बीआरओ द्वारा रिकॉर्ड स्थापित करते हुए 120 मीटर स्थाई पुल का निर्माण भी बीआरओ के सामर्थ्य की मिसाल है।