एसपी रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों, सभी थाना व चौकी प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की

 रुद्रप्रयाग- पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, अधीनस्थों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिनांक 22 सितम्बर 2023 को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने पुलिस कार्यालय सभागार में जनपद के पुलिस उपाधीक्षकों, सभी थाना व चौकी प्रभारियों, शाखा प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गयी। जनपद मुख्यालय से अधिक दूरी व केदारनाथ यात्रा से सम्बन्धित प्रभारी ऑनलाइन जुड़े रहे।
इस अवसर पर उपस्थित प्रभारियों को निम्नानुसार निर्देश दिये गयेः-
1- सीसीटीएनएस पोर्टल से सम्बन्धित ऑनलाइन जीडी के ऑकड़े काफी कम प्रदर्शित होने पर आपत्ति प्रकट करते हुए निकट भविष्य में जीडी को ऑनलाइन किये जाने के निर्देश दिये गये।
2- थाना प्रभारियों के स्तर से अनिवार्य रूप से रजिस्टर नम्बर 8 को स्वयं चेक किये जाने व अधीनस्थ उपनिरीक्षकों के स्तर से भी चेक किये जाने के निर्देश दिये गये।
3- सभी थानों से सम्बन्धित लम्बित अभियोगों की विवेचकवार समीक्षा की गयी, लम्बित अभियोगों का समय से गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। विवेचकों के स्तर से पर्चे समय से क्षेत्राधिकारी कार्यालयों को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये गये।
4- लम्बित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये जाने, सीएम हैल्पलाइन पोर्टल को प्रति दिवस लॉगिन किये जाने व शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से वार्ता किये जाने के निर्देश दिये गये।
5- एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये गये। साइबर ठगी से सम्बन्धित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
6- सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने, ओवर लोडेड वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
7- मुख्यालय के स्तर से प्रारम्भ होने वाले अभियानों में सार्थक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।
8- थानों के पैरोकारों के समय से सम्बन्धित मा0 न्यायालय में पहुंचने के निर्देश दिये गये।
9- एसडीआरएफ के सहयोग से थानों पर रखे आपदा प्रबन्धन उपकरणों की बुनियादी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अतिरिक्त उपकरणों का मांगपत्र उपलब्ध कराया जाये।
10- सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये कि वे उनके थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूलों व आम जनमानस के साथ नियमित व निरन्तर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
अपराध समीक्षा गोष्ठी अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग  प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी  विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स  हर्षवर्द्धनी सुमन सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी व शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।