अवैध अंग्रेजी शराब के साथ थाना नन्दानगर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया

चमोली- जनपद चमोली की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश के बाद चमोली पुलिस एक्शन में है आज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को किया गिरफ्तार किया है। आरोपित ग्रामीण क्षेत्रों में शराब सप्लाई के लिए जा रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद चमोली की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद की कमान सभालते ही नशा उन्मूलन अपनी मुख्य प्राथमिकता बताई गयी थी, नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए नशा कारोबारियों पर नकेल कसने के लिये सभी क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्ष व एस0ओ0जी0 को आवश्यक दिशानिर्देश देकर एक्टिव कर दिया गया था इसी क्रम में दिनाँक 19/09/2023 को थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त करण सिंह पुत्र स्वर्गीय अनसूया सिंह निवासी ग्राम पगना थाना नन्दानगर घाट जिला चमोली उम्र 45 वर्ष को 62 पव्वे (McDowell), 20 पव्वे (Soulmate) व 11 बोतल (Soulmate) मार्का अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना नन्दानगर में मुकदमा अपराध संख्या 14/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0- 14/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम

नाम पता अभियुक्त-

करण सिंह पुत्र स्वर्गीय अनसूया सिंह निवासी ग्राम पगना थाना नन्दानगर घाट जिला चमोली।

पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह
2- अपर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह
3- हे0कां0 सतपाल सिंह
4- कां0 नरेश सिंह