*श्रीनगर में महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार*

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। डालमिया धर्मशाला श्रीनगर में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष/महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य पूनम तिवाड़ी की अध्यक्षता में कु० विनोद मैठाणी अध्यक्ष महानगर महिला कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें पूनम तिवाड़ी,राजेश्वरी रावत प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,मीना रावत पूर्व नगर अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारियों को कांग्रेस प्रतीक चिन्ह से सम्मानित कर नियुक्त पत्र देकर उन्हें पदभार सौंपा गया। विस्तारित कार्यकारिणी में गंगा पटेल उपाध्यक्ष अनु०प्रकोष्ठ, चंद्रकला उपाध्यक्ष अनु०प्रकोष्ठ, कुसुमलता महासचिव अनु०प्रकोष्ठ,रीना देवी सचिव अनु०,ज्योति देवी सहसचिव अनु०प्रकोष्ठ,सुश्री बबिता कोषाध्यक्ष अनु०प्रकोष्ठ,मुमताज उपाध्यक्ष अल्प० प्रकोष्ठ,शबनम महासचिव अल्प० प्रकोष्ठ,साइमा खान सचिव अल्प० प्रकोष्ठ, सोनाली रावत कोषाध्यक्ष, पुष्पा रावत सचिव पर नियुक्त किया इस अवसर पर सुमन आनन्द,कल्याणी,सुधा तिवाड़ी मुन्नी कंडारी,सोनम पटेल,रजनी देवी,हिना खान,कविता वर्मा,शबाना परवीन पिंकी देवी,शकुंतला देवी,खुर्शीदा खातून,सलमा आदि उपस्थित रहे।