चंद्रशेखर डाेभाल मेमोरियल धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं सूत्रित किया गया

प्रदीप कुमार श्रीनगर

गढ़वाल। आज रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर चंद्रशेखर डोभाल मेमोरियल धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल एवं दूध वितरित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ही शहर के सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल रहे। मुख्य ट्रस्टी पी.वी.डोभाल राजकीय उप जिला अस्पताल श्रीनगर के चिकित्सा अधीक्षक नीरज राय, वरिष्ठ सृजन लोकेश सलूजा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहनलाल जैन, शहर के वरिष्ठ व्यापारी गोपाल डूडेजा,सत्य प्रसाद घिल्डियाल,वरिष्ठ फिजिशियन सुरेश कोठीयाल, दिनेश कंडारी,पंकज बहुगुणा, प्रतुल डोभाल, सुधीर उनियाल,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य कुशला नाथ, सौरव नेगी, श्रीनगर बार एसोसिएशन अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी,परीक्षित कंडारी के साथ अस्पताल के डॉक्टर गण एवं कर्मचारी गण स्टाफ नर्स एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।