आचार्य अमलानंद जुयाल आदर्श संस्कृत विद्यालय आश्रम ऋषिकुल सेवा आश्रम किष्किंधा बलोड़ी में नूतन बटुक ब्राह्मणों ऋषि कुमारों का यज्ञोपवीत जनेऊ उपनयन संस्कार कार्यक्रम हुआ संपन्न

प्रदीप कुमार

श्रीनगर गढ़वाल। आज 30 अगस्त 2023 को आचार्य अमलानंद जुयाल आदर्श संस्कृत विद्यालय आश्रम किष्किंधा बलोड़ी, विकासखंड खिर्सू, जनपद पौड़ी गढ़वाल में नूतन बटुक ब्राह्मणों ऋषि कुमारों का जनेऊ यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यज्ञोपवीत उपनयन जनेऊ संस्कार कार्यक्रम पूरे उत्तराखंड के संस्कृत स्कूलों एवं आश्रम विद्यालय में किया जाता है।
उपनयन संस्कार अति महत्वपूर्ण संस्कार है आज सात बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत जनेऊ संस्कार हुआ।
आचार्य पंडित महेंद्र जुयाल ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवित जनेऊ संस्कार कार्यक्रम करवाते हुए इसकी उपयोगिता व नियमों पर प्रकाश डालते हुए बताएं कि जनेऊ धारण करना इसके नियमों पर दृढ़ता पूर्वक चलना प्रत्येक नूतन ऋषि कुमारों का नैतिक कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि उपनयन संस्कार में शिष्य को गायत्री मंत्र की शिक्षा प्राप्त होती है एवं उसके बाद यज्ञोपवीत जनेऊ धारण कराया जाता है उपनयन संस्कार करने से बच्चों की न केवल भौतिक बाल की आध्यात्मिक प्रगति भी अच्छी तरह होती है।
आचार्य मनीष जोशी ने बताया कि हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में से 10 वां संस्कार उपनयन है इसे यज्ञोपवीत या जनेऊ संस्कार भी कहा जाता है प्राचीन काल में उपनयन संस्कार की बहुत ज्यादा मान्यता थी उपनयन संस्कार अति महत्वपूर्ण संस्कार है।
ग्रामसभा बलोड़ी के प्रधान बृजमोहन बहुगुणा ने इस यज्ञोपवीत उपनयन संस्कार कार्यक्रम में कहां की अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया।
उन्होंने आगे बताया कि संस्कार मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है मनुष्य जानकारी के अभाव में कुरीतियों का शिकार होकर अपने मार्ग से भटक जाते हैं।
आचार्य अमलानंद जुयाल आदर्श संस्कृत विद्यालय पंचतत्व आश्रम किष्किंधा के व्यवस्थापक पारस चौहान ने कहा कि हिंदू समाज में समरसत्ता लाना तथा एकजुटता के साथ अपनी संस्कृति को बचाने का काम करें।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा बालकों को आशीर्वाद दिया गया गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ के साथ वैदिक मित्रों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
उपनयन संस्कार कार्यक्रम में इन बच्चों का यज्ञोपवीत जनेऊ हुआ उसमें मयंक राणा, रक्षित शर्मा, अभय नौडियाल, ऋषभ नौटियाल, योगेंद्र नेगी, आदित्य बड़थ्वाल,कृष्ण खकरियाल आदि बच्चों का उपन्यास संस्कार व्यवस्थापक पारस चौहान, आचार्य महेंद्र जुयाल, आचार्य मनीष जोशी, मैडम पूनम डोभाल, ग्रामसभा बलोड़ी के प्रधान बृजमोहन बहुगुणा, ज्योति प्रसाद पैन्यूली की देख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस शुभ अवसर पर स्थानीय ग्रामवासियों ने भाग लिया जिसमें बलोड़ी,सरणा,मसुड़,हरकण्डी, सुमाड़ी,ढिकवालगांव,जलेथा के स्थानीय लोगों ने इस उपनयन संस्कार कार्यक्रम में पर चढ़कर भाग लिया मथुरा प्रसाद थपलियाल, संदीप बहुगुणा, गबर सिंह भण्डारी, संजय प्रसाद पैन्यूली, गोवर्धन बहुगुणा, योगेश बहुगुणा, शैलेंद्र बहुगुणा आदि लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।