पौड़ी पुलिस को मिला ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का प्यार, कलाइयों पर बांधे रक्षा सूत्र

प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। दिनाँक 29.08.2023 को ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे एवं पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे। ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी महिलाओं व बहनों की रक्षा हेतु पुलिस कर्मियों को तत्पर रहने हेतु निर्देशित किया गया तथा ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षा हेतु आश्वासन दिया गया।