बार एसोसिएशन श्रीनगर ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के विजयी अभियान पर खुशी व्यक्ति की

प्रदीप कुमार श्रीनगर

गढ़वाल। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के विजयी अभियान पर बार एसोसिएशन श्रीनगर ने खुशी व्यक्ति करते हुए इसरो की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए समुचे देशवासियों व प्रदेशवासियों को बधाई दि है।
24 अगस्त 2023 को बर काैंसिल उत्तराखंड के सदस्य एडवोकेट अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक एडवोकेट अनूप श्री पांथरी ने 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चांद के साउथ पोल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग करने पर इसरो चीफ डॉक्टर सोमनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
साथ ही इसरो चीफ डॉक्टर सोमनाथ एवं उनकी टीम तथा देशवासियों को बधाई देते हुए इस अभूतपूर्व व अदित्य उपलब्धि बताया।
बार एसोसिएशन के संरक्षक एडवोकेट अनूप श्री पांथरी ने कहा कि वाकई वह पल समस्त देशवासियों के लिए गौरव कपल था जब चंद्रयान-3 ने चांद के साउथ पाेल पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की।
उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 ने सफल सॉफ्ट लैंडिंग कर इसरो के वैज्ञानिकों के अभूतपूर्व प्रयासों से भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच कर अपना झंडा गाड दिया है।
श्री पांथरी ने कहा कि दुनिया में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला चंद्रयान-3 पहला अंतरिक्ष अभियान है जिस की अमेरिका हुआ रूस जैसे विकसित देश भी अभी तक नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसरो के के डॉक्टर सोमनाथ एवं उनकी टीम के साथ ही समस्त देशवासी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई के पात्र हैं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी व्यक्त करने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट प्रमेश चंद्र जोशी, पूर्व अध्यक्ष दीपक भंडारी, सचिव ब्रह्मानंद भट्ट, पूर्व सचिव विकास पंत, एडवोकेट प्रदीप मैठाणी, बलवीर सिंह रौतेला, सुबोध भट्ट, देवी प्रसाद खरे, विवेक जोशी, विकास कठैत, आदि अधिवक्ता शामिल थे।