भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान शुरू

सहसपुर- भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को सफल बनाने के लिए वोटर चेतना अभियान शुरू किया हैं। अभियान के सुचारू रूप से क्रियान्वयन और सफलता हेतु विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत पुंडीर फार्म हाउस भाऊवाला में भाजपा मंडलों की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में सभी पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा नए मतदाता बनाने, मतदाता सूची से नाम हटाने और पता बदलवाने से संबंधित फार्म की भी जानकारी दी गई।

इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहें विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वोटर चेतना अभियान को लेकर सभी को संबोधित किया। विधायक ने कहा काफी बार चुनाव के दौरान किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में न होने के कारण वह अपने मत का प्रयोग करने से वंचित रह जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इन चीजों को सुधारा जा सके, इस हेतु पार्टी ने इस अभियान की शुरुआत की हैं।
विधायक ने मौजूद सभी भाजपा सदस्यों से आह्वाहन किया की अपने अपने क्षेत्र के 18 वर्ष से अधिक आयु के उन व्यक्तियों का जिनका वोटर कार्ड नहीं बना है, उनकी वोटर कार्ड बनवाने में सहायता करें। ताकि वोटर लिस्ट में प्रत्येक वयस्क नागरिक का नाम दर्ज हो सकें। उन्होंने कहा मतदाता सूचियों का बारीकी अध्ययन करें और यदि कोई मतदाता किसी कारण से किसी अन्य जगह चला गया है या उसकी मृत्यु हो गई है तो उसका नाम सूची से हटाया जाए।

इस दौरान जिला देहरादून ग्रामीण अध्यक्ष मीता सिंह, प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया संयोजक नवीन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी, अभियान जिला संयोजक मातबर सिंह बिष्ट, सह संयोजक अशोक नेगी, जिला प्रभारी विनय रोहिला, जिला महामंत्री अमित डबराल, विधानसभा सहसपुर के सभी मंडल और मोर्चों के अध्यक्ष व पदाधिकारीगण, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, बीएलए – 2, आदि उपस्थित रहें।