विधायक ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

देहरादून-चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सफल एवं सुरक्षित लैंडिंग की खुशी में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और सुद्धोवाला मंडल के पदाधिकारियों ने सेलाकुई में भारत माता की जय के नारे लगाकर रैली निकालते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान जनता ने इस क्षण को एक उत्सव की तरह मनाया।
विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा यह पल पूरे देश के लिए गौरवमई हैं। यह 140 करोड़ भारतीयों का सपना था जो आज हमारे वैज्ञानिकों के कठिन परिश्रम के कारण पूरा हो पाया हैं। उन्होंने कहा यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नए आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सामर्थ्य को समर्पित है। आज तक कोई भी देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंच पाया है, और भारत ने यह कर दिखाया हैं।

विधायक ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं समस्त देशवासियों को इस स्वर्णिम सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, सुखदेव फरस्वान, भगत सिंह राठौर, शांति प्रभा, अनिल नौटियाल, हरीश चौहान, बलबहादुर थापा, आदि एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।