रक्षा बंधन से पहले महिला समूहों को ’मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का तोहफा

देहरादून -रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।