पूर्व मेयर गौरव गोयल ने लावारिस मृतकों की अस्थियों को गंगा में विसर्जित के लिए किया रवाना,पेश की मानवता की मिसाल

रुड़की।मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लावारिस मृतकों की अस्थियों को पूरे विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ माँ गंगा में विसर्जित करने के लिए सोलानी नदी शमशान घाट से रवाना किया गया।पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शुरू किया गया कार्य विगत सात वर्षों से लगातार जारी है।जिन मृतकों का इस संसार में कोई वारिस नहीं होता,उनका अंतिम संस्कार कर उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष के लिए प्रार्थना की जाती है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जिनका इस दुनिया में कोई नहीं है,उनके लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।यह हमारा सामाजिक और मानवीय दायित्व है।वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री,वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता एवं युवा समाजसेवी इंजीनियर चैरब जैन द्वारा भी सोलानी नदी शमशान घाट पहुंचकर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस दौरान सोलानी नदी शमशान घाट समिति अध्यक्ष शिवमंगल सिंह उर्फ मंगू सिंह,राजवीर सिंह रोड,श्याम सिंह,पूर्व पार्षद शक्ति राणा,धर्मपाल जाटव,योगेंद्र प्रताप,करण सिंह,विकास सैनी,राकेश शर्मा बंधु,कमल स्नेही,दीपक जायसवाल,अनूप बंसल,विक्रांत कश्यप,अमन शर्मा,चीन्कू कश्यप,आकाश गौतम,लालू कश्यप,अनूप शर्मा,गौरव गर्ग एवं इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By admin