पौधे भेंट करने के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

हल्द्वानी -पौधे भेंट करने के साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय सेवा संगठन (एन एस एस) दिवस के अवसर पर हल्द्वानी के पाल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में हुए समारोह में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं कॉलेज प्रबंधन की सचिव श्रीमती कामिनी पाल और कोऑर्डिनेटर श्री गिरीश पलड़िया का आभारी हूं। यहां छात्रों और कॉलेज स्टाफ को फलों के पौधे निःशुल्क भेंट किए।
इस कार्यक्रम में हल्द्वानी के समाजसेवी श्री योगेश जोशी और श्री प्रकाश डिमरी ने भी छात्रों को समाज के लिए प्रयास करने को प्रेरित किया।
मेरे द्वारा छात्रों को प्लास्टिक पॉलीथीन से होने वाले नुकसान की विस्तार से जानकारी दी गई। यह धरती के लिए तो कैंसर की तरह है ही मनुष्यों और जीव जंतुओं में भी कैंसर सहित तमाम बीमारियों का कारण है।
साथ ही सभी छात्रों को हर साल कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। पेड़ हैं तभी जीवन है। सौरमंडल में पृथ्वी अकेला ग्रह है जहां जीवन है केवल इस कारण कि यहां वनस्पतियां हैं जबकि दूसरे ग्रहों पर नहीं। आइए अपनी धरती को हरा भरा बनाएं, पानी बचाएं, पॉलीथीन हटायें।

By admin