पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को दिया 02 दिवसीय ब्यूटी पार्लर कोर्स का प्रशिक्षण।

गबर सिंह भंडारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के कल्याण हेतु गठित उत्तराखण्ड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) की अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक के मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में पुलिस परिवार की महिलाओं को विभिन्न प्रकार प्रशिक्षण देकर लगातार स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
जिसके क्रम में दिनांक 27.07.2023 से पुलिस लाईन पौड़ी में महिला सुरक्षा हेल्पलाईन की महिला कार्मिकों के नेतृत्व में दुर्गा देवी दिशा ब्यूटी पार्लर द्वारा पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सौन्दर्य प्रसाधन ब्यूटी पार्लर का 02 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार की महिलाओं को ब्यूटी पार्लर से सम्बन्धित मेकअप, विभिन्न प्रकार हेयर स्टाईल आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। UPWWA के तहत पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।