मणिपुर की हालतों पर मणिपुर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन डीएसओ और महिला सांस्कृतिक संगठन ने की दोषियों पर कार्यवाही की मांग

गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन और ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन ने मणिपुर में हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि दो महिनों के अधिक समय के बाद सरकार मणिपुर की हिंसा को रोकने में विफल रही है। स्थानीय गोला पार्क में प्रदर्शन करती हुई गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की छात्रा प्रतिनिधि मोनिका चौहान ने कहा की मणिपुर में हुए जघन्य अपराध को किसी भी हद में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से मणिपुर में हो रहीं हिंसा को रोक जाने की मांग की है। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन के ओर से सरस्वती देवी ने कहा कि दो महीने से मणिपुर जल रहा है और महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं,  मणिपुर में हुई घटना शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मणिपुर में हुए घटना के दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शन में डीएसओ की ऑल इंडिया काउंसिल मेंबर रेशमा पंंवार, गढ़वाल विश्वविद्यालय सह सचिव रंजना, ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन की सदस्य विजेता श्रीवास्तव, रचना भट्ट, हिमानी, भानु, संदीप, कुलदीप आदि लोग शामिल हुए।