पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार

चमोली -पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को थाना थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  20/06/2023 को थाना थराली में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिक पुत्री दिनांक 11/06/2023 को बिना बताए घर से लापता हो गयी तथा जिसको दीपक राम द्वारा ऋषिकेश ले जाकर वादी की नाबालिक पुत्री के साथ बलात्कार किया गया । वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2023 धारा 342/363/366A/376 भादवि तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
नामजद अभियुक्त दीपक राम को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उक्त पंजीकृत अभियोग मे पीड़िता के मा0 न्याया0 के समक्ष अन्तर्गत धारा 164 सीआरपीसी के बयानों के आधार पर अभियुक्त योगेश पुत्र रणजीत राम निवासी ग्राम कुराड थाना थराली का नाम प्रकाश में आया। प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त को दिनांक 11 जुलाई 2023 को थाना थराली पर धारा 363/366A भादवि एवं 16/17 पोक्सो अधि0 के अन्तर्गत देर शाम को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का आज रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था।

अभियुक्त का नाम – योगेश पुत्र रणजीत राम निवासी ग्राम कुराड थाना थराली

पुलिस टीम
1- म0उ0नि0 शिखा तेग्रवाल
2- म0का0 आरती