विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 99, अटकफार्म तेलपुरा में बूथ समिति के सदस्यों के साथ घर घर संपर्क किया।

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 99, अटकफार्म तेलपुरा में बूथ समिति के सदस्यों के साथ घर घर संपर्क किया।

इस दौरान विधायक ने जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पिछली 9 सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया । साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की।

विधायक ने कहा मोदी सरकार में भारत ने तरक्की की है, उपलब्धियों के नए नए आयाम हासिल किए है। आज भारत विश्वगुरू बनने को अग्रसर है। भाजपा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

इस अवसर पर मंडल जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट, किसान मोर्चा महामंत्री सुखदेव फरस्वान, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता छेत्री, यशपाल नेगी, बलबहादुर थापा आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य उपस्थित रहें।