अतिक्रमणकारियों का नगर निगम प्रशासन ने किया सामना जब्त गंदगी मिलने पर दो दुकानदारों का कटा चालन*

*गबर सिंह भंडारी

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम प्रशासन और पुलिस की ओर से नगर में अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकान के बाहर नालियों के ऊपर रखे हुए सामन को नगर निगम प्रशासन ने जब्त किया। इस मौके पर व्यापारियों से आगे से सामान नालियों के ऊपर न रखने की हिदायत दी। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़वाल विवि के मुख्य गेट से लेकर बांसवाड़ा, गणेश बाजार, अपर बाजार आदि स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि एसडीएम अजयवीर सिंह के निर्देश पर जारी अभियान के दौरान नालियों के ऊपर रखे सामान लोहे के स्टैंड बोर्ड, छाते, काउंटर, लकड़ी के फट्टे आदि जब्त किया गया। उन्होने बताया कि दुकानों के आस-पास गंदगी पाए जाने पर दो दुकानों का चालान कर उनसे 800 रूपए की धनराशि वसूली गई। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान प्रत्येक दिन चलाया जाएगा।
श्रीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुई निगम प्रशासन।