विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे घर घर संपर्क कार्यक्रम के तहत सहसपुर मुख्य बाजार में बूथ 42, 43, 44, और 45 पर बूथ समिति के साथ व्यापारियों, दुकानदारों, ठहरी वालो, व लोगो के घर जाकर संपर्क किया।

 

सहसपुर -विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे घर घर संपर्क कार्यक्रम के तहत सहसपुर मुख्य बाजार में बूथ 42, 43, 44, और 45 पर बूथ समिति के साथ व्यापारियों, दुकानदारों, ठहरी वालो, व लोगो के घर जाकर संपर्क किया।
इस दौरान विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के पिछले 9 वर्षों को उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को बताया और संबंधित पत्रक वितरित किए।

भाजपा द्वारा पूरे देश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 30 जून तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा घर घर संपर्क किया जाना हैं।

विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में पिछले 9 वर्षों में भारत ने तरक्की की है। भारत विकसित देश बनने की ओर निरंतर गतिमान है। भाजपा द्वारा चलाए जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के प्रत्येक वर्ग को फायदा हो रहा है। ऐसा कोई नागरिक नहीं है जिस किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो।
विधायक एवं बूथ समिति के सदस्यों ने इस दौरान घर घर संपर्क करके लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के पक्ष में ही वोट करने की अपील की।

इस दौरान सहसपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री सिद्धार्थ चौधरी, महामंत्री सुमित सैनी, पंकज महावर, विनोद लक्खा, ऋषि डगे, ओम प्रकाश गुप्ता, राजकुमार तोमर, नवीन रावत, मित्र लाल, अनिल गुप्ता, दिनेश शर्मा, अजय शर्मा, राम दया, सुभाष चंद, बाबूराम आदि बूथ समिति सदस्य एवं कार्यकर्ता साथ रहें।