दृष्टिहीन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
आज उत्तराखंड व मेघालय और उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल-गुजरात बीच होगी खिताबी भिड़ंत
रायपुर स्थित स्टेडियम में खेली जा रही है राष्ट्रीय ब्लाइंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025
विभिन्न राज्यों की पुरुषों वर्ग की आठ और महिला वर्ग की पांच टीमें ले रही हैं भाग।
देहरादून, 17 दिसम्बर : रायपुर स्थित स्टेडियम में खेली जा रही राष्ट्रीय ब्लाइंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में दृष्टिहीन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रहे हैं। इस महाखेल में विभिन्न राज्यों की पुरुषों वर्ग की आठ और महिला वर्ग की छह टीमें भाग ले रही हैं। जिनमें गुजरात, केरल, मेघालय, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व उत्तराखंड की टीमें हैं। वहीं महिला वर्ग में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, उड़ीसा व गुजरात की टीमें हैं। 14 से 18 दिसम्बर तक आयोजित इस चैंपियनशिप के बुधवार को सेमीफाइनल खेले गए। गुरुवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
इस आयोजन की मेजबान उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड में आयोजित पांच दिवसीय यह राष्ट्रीय दृष्टिहीन चैंपियनशिप न केवल दिव्यांग जनों के स्वावलंबन का परिचय है अपितु यह उन सभी जनमानस के लिए प्रेरणा है। जो दृष्टिवान होते हुए भी स्वयं में बड़ा देखते हैं। एसोसिएशन विगत 2016 से ब्लाइंड फुटबॉल के क्षेत्र में अपने दृष्टिहीन खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित कर रही हैं। निरंतर वर्षों से चले आ रहे प्रयासों से वर्ष 2017 में उत्तराखंड चैंपियन बनकर उभरा एवं पुण्य वर्ष 2024 में भी चैंपियन बना। वर्ष 2023 में उत्तराखंड से ही महिला दृष्टिहीन फुटबॉल टीम तैयार हुई जिसने प्रथम बार में ही वर्ष 2023 की जोनल चैंपियनशिप और वर्ष 2023 की नेशनल चैंपियनशिप जीती। सीमित संसाधनों में हमारे दृष्टिहीन खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा सुविधाएं न मिलने के बावजूद भी वह निरंतर प्रयासरत हैं। हमारे राज्य देवभूमि में 200 दृष्टिहीन फुटबॉल खिलाड़ियों का यह महाकुंभ वास्तव में हमें जीने की राह दिखाता है।
सचिव निरुपमा रावत का कहना है हमें अपनी महिला टीम से जो उम्मीद थी उससे कहीं ज्यादा दृष्टिबाधित महिला फुटबॉल टीम अपना प्रदर्शन मैदान में दिख रही हैं। निरूपा रावत ने आह्वान किया है उन सभी मातृ शक्तियों से कि हमें इन बालिकाओं से सीखने की आवश्यकता है कितनी सकारात्मक दृष्टि के समाज मैं जागरूकता फैला रही है।
आयोजन में डॉक्टर एस फारूक, डॉ. शिव कुमार वर्णवाल, ललित पंत प्रांत अध्यक्ष सक्षम, घनश्याम ममगई, नमिता मंमगई अध्यक्ष बाल कल्याणसमिति, अमित गुप्ता अध्यक्ष जिला सक्षम देहरादून, उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मुख्य सचिव निरुपमा रावत, रशद, नेशनल रेफरी राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर विवेक कोनारि, विजय पंचवाल, आकाश रावत, रंजू रावत, इसरार अहमद, राजेश कुमार, उमेश ग्रोवर, अंबिका गुप्ता सूरज मीनाक्षी सती सोशल इनफ्लुएंसर इशिता श्रद्धांजलि ट्रस्ट की संचालक डॉक्टर टी एन जोहार आदि का सहयोग रहा।
वहीं रेफरी सेमुएल चंद्र, शिखा नेगी, मधु टम्टा एवं अक्षय कुमार सिंह हैं।
पहला सेमीफाइनल उत्तराखंड बनाम गुजरात के बीच खेला गया, जिसमें उत्तराखंड ने 2-0 से जीत दर्ज की। इसमें उत्तराखंड की शेफाली रावत ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे सेमीफाइनल उत्तराखंड और गुजरात के बीच हुआ जिसमें उत्तराखंड ने 3-1 से जीत दर्ज की। उत्तराखंड के साहिल ने 2, शिवम नेगी ने 1 जबकि गुजरात के विजय पंचानी ने 1 गोल किया। गुरुवार को फाइनल मुकाबला पुरुष वर्ग में उत्तराखंड और मेघालय जबकि महिला में उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल-गुजरात के बीच होगा।
एक तरफ जहां खेल के शुभारंभ में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आना अपेक्षित था वही समापन सत्र में माननीय खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य का आना अपेक्षित है
5th Women’s IBFF National Championship – Dehradun, Uttarakhand
महिला संवर्ग
14/12/2025 प्रथम दिवस
Match 1: Gujarat vs Odisha (1–0)
Thakarda Nirmaben scored the goal for Gujarat.
Match 2: West Bengal vs Uttarakhand (0–1)
Shefali Rawat scored the goal for Uttarakhand.
15/12/2025 द्वितीय दिवस
Match 3: Gujarat vs Haryana (2–0)
Nirmaben Thakrada and Madhi Rathva scored goals for Gujarat.
Match 4: Odisha vs West Bengal (0–1)
Sangita Metya scored the goal for West Bengal.
Match 5: Uttarakhand vs Haryana (2–0)
Shefali Rawat scored both goals for Uttarakhand.
16/12/2025 तृतीय दिवस
Match 6: West Bengal vs Gujarat (1–0)
Sangita Metya scored the goal for West Bengal.
17/12/2025 चतुर्थ दिवस
Match 7: Uttarakhand vs Gujarat (2–0)
Shefali Rawat scored both goals for Uttarakhand.
Match 8: Odisha vs Haryana (0–0)
9th Men’s IBFF National Championship – Dehradun, Uttarakhand
पुरुष संवर्ग
14/12/2025 प्रथम दिवस
Match 1: Uttarakhand vs Kerala (4–1)
Akhil Lal scored 1 goal for Kerala, and Sahil scored 4 goals for Uttarakhand.
Match 2: Meghalaya vs Odisha (4–0)
Klingson D Marak (3) and Johnborlang Pyngrope (1) scored goals for Meghalaya.
15/12/2025 द्वितीय दिवस
Match 3: Delhi vs Uttar Pradesh (1–1)
Pradeep Patel scored for Delhi, and Akash Singh scored for Uttar Pradesh.
Match 4: West Bengal vs Gujarat (1–2)
Vishnubha Veghela (1) and Vijay Panchani (1) scored for Gujarat. Rahul Modi scored for West Bengal.
Match 5: Uttarakhand vs Meghalaya (2–1)
Shivam Negi and Sahil scored for Uttarakhand. Klingson D. Marak scored for Meghalaya.
Match 6: Kerala vs Odisha (1–0)
Akhil Lal scored the goal for Kerala.
16/12/2025 तृतीय दिवस
Match 7: Delhi vs West Bengal (10–0)
Pradeep Patel (8), Mohd Sabir (1), and Prakash Chaudhary (1) scored for Delhi.
Match 8: Uttar Pradesh vs Gujarat (3–1)
Tushar Kumar (2) and Akash Singh (1) scored for Uttar Pradesh. Vishnu Vaghela (1) scored for Gujarat.
Match 9: Uttarakhand vs Odisha (7–0)
Sahil (5) and Shivam Negi (2) scored for Uttarakhand.
Match 10: Kerala vs Meghalaya (0–5)
Klingson D. Marak (2) and Johnborlang Pyngrope (3) scored for Meghalaya.
17/12/2025 चतुर्थ दिवस
Match 11: Gujarat vs Delhi (1–0)
Vishnu Vaghela scored the goal for Gujarat.
Match 12: Uttar Pradesh vs West Bengal
Akash Singh (2) and Tushar Kumar (1) scored for Uttar Pradesh.
Semi Final 1: Uttarakhand vs Gujarat (3–1)
Sahil (2) and Shivam Negi (1) scored for Uttarakhand. Vijay Panchani (1) scored for Gujarat.
Semi Final 2: Uttar Pradesh vs Meghalaya (0–5)
Klingson D Marak (3) and Johnborlang Pyngrope (2) scored for Meghalaya.
-अनंत प्रकाश मेहरा
अध्यक्ष उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन
