Share this Post

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चना कर शुभारंभ किया गया

सहसपुर -रविवार को विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम सभा बड़ोंवाला में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा अपनी विधायक निधि से ख़ेम सिंह साहू के घर से नीलम के घर की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत पूजार्चना कर शुभारंभ किया गया। इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजू शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता मेहता, रेखा ठाकुर, नितेश डबराल, सतीश डोभाल, अशोक ठाकुर, मातबर सिंह साहू, लक्ष्मी ताजवर नेगी, गोस्वामी, तनुज शर्मा, लीला ठाकुर सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि विधानसभा सहसपुर के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और आगे भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाते रहेंगे।

By admin

You missed