Share this Post
चमोली-जनपद चमोली में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध व बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु पुलिस का व्यापक अभियान, दिनांक 10.12.2025 को चौकी प्रभारी देवाल, देवेंद्र भारती के नेतृत्व में राजकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय देवाल में छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया की सुरक्षा, और लड़कियों के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक करना था।
कार्यक्रम में चौकी प्रभारी ने विद्यार्थियों को समझाया कि इंटरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए, किन परिस्थितियों में सतर्क रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक स्थिति आने पर तुरंत किसके पास मदद के लिए जाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को बताया कि फ़र्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP और सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए। साथ ही उन्हें बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने या व्यक्तिगत जानकारियाँ साझा करने से बचें।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी लोहाजंग, अ0उ0नि0 दौलत सिंह ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, वाण में छात्र-छात्राओं के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, नशा मुक्त जीवन और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल जानकारी देने के साथ-साथ पम्पलेट भी वितरित किए गए, ताकि छात्र-छात्राएँ घर में अपने माता-पिता व अन्य साथियों के साथ भी जागरूकता फैलाने में मदद कर सकें। पुलिस ने इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया कि “सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, जागरूकता हमारा हथियार”।

By admin

You missed