Share this Post
चमोली-फायर स्टेशन ज्योतिर्मठ प्रभारी प्रदीप त्रिवेदी द्वारा पैनखंडा महोत्सव–2025 की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयोजकों को पर्याप्त फायर एक्सटिंग्विशर लगाने व सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में फायर सर्विस व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को फायर सेफ्टी व आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। छात्रों को आग लगने पर त्वरित प्रतिक्रिया, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग, सुरक्षित निकास और भूकंप-बाढ़ जैसी आपदाओं में बचाव उपायों की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई।
 गोपेश्वर में BSNL आवासीय क्षेत्र के पास गिरे भारी पेड़ की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम ने पहुंचकर पेड़ को काटकर रास्ता तुरंत साफ किया। उनकी तेज कार्रवाई से आवागमन बहाल हुआ, जिसके लिए स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया।

By admin

You missed