Share this Post
 देहरादून,आमजन को सुरक्षा का भरोसा व सतर्कता का संदेश देने के लिये दून पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च,जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा पीएसी के साथ फ्लैगमार्च कर दिया सुरक्षा का संदेश,
हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में शान्ति एंव सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैगमार्च किये जाने के निर्देश दिये गये थे, उक्त निर्देशों के क्रम मेें आज दिनाँक 12/11/2025 को एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में  प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली व राजपुर क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस द्वारा पीएसी के साथ मिलकर फ्लैगमार्च किया गया।
 फ्लैगमार्च के दौरान आमजन को सुरक्षा का विश्वास दिलाते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर अपुष्ट/भ्रामक खबरों को साझा न करने के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल उसे पुलिस से साझा करने हेतु बताया गया।
दिल्ली में हुई घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टो तथा आन्तरिक मार्गो पर लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति/वाहन की चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही भीड-भाड वालें स्थानो/रेलवे स्टेश्न/बस स्टेशन तथा मॉल आदि में बीडीएस तथा डॉग स्कवाड की सहायता से लगातार चैकिंग की जा रही है।

By admin