पिथौरागढ़ -“वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पिथौरागढ़ पुलिस ने किया सामूहिक गायन
पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में “वन्दे मातरम्” गाकर राष्ट्रप्रेम, एकता और गौरव का संदेश दिया।
राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थानों एवं चौकियों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कर देशभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना एवं चौकी स्तर पर भी प्रभारीगणों द्वारा पुलिस बल के साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गायन किया गया।
“वन्दे मातरम्”, जिसे महान उपन्यासकार, कवि एवं देशभक्त बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय ने रचा था, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणास्रोत रहा है। यह गीत आज भी हमें राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, त्याग और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत करता है।
