मासूम जिशान पुत्र जोशिन के परिवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वन प्रभाग कालसी के माध्यम से एक लाख ₹ की अग्रिम धनराशि प्रदान की।

सहसपुर -पिछले सप्ताह सहसपुर थाना अंतर्गत शंकरपुर मेहमूदनगर में नरभक्षी गुलदार के द्वारा अपना शिकार बनाए गए चार वर्षीय मासूम जिशान पुत्र जोशिन के परिवार को सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वन प्रभाग कालसी के माध्यम से एक लाख ₹ की अग्रिम धनराशि प्रदान की।

विधायक ने कहा वह पीड़ित परिवार के साथ हैं। उन्होंने बताया की पीड़ित परिवार को शासन स्तर से ₹4 लाख की धनराशि प्रदत्त की जाएगी जिसमे से अभी अग्रिम धनराशि के रूप में परिवार को एक लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। शेष धनराशि भी जल्द ही परिवार को दे दी जाएगी।

विधायक ने कहा यह आर्थिक सहायता मृतक मासूम के स्वजनों के दुःख को पूर्णतः समाप्त तो नहीं कर सकती लेकिन उन्हे एक संबल अवश्य प्रदान कर सकती है।
मेरी संवेदना सदैव पीड़ित परिवार के साथ है और मै प्रत्येक क्षण मे उनके साथ खड़ा हूँ।

इस दौरान मंद अध्यक्ष प्रमोद सिंह, वन क्षेत्राधिकारी, वन दरोगा एवं वन आरक्षी भी मौजूद रहें।