विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने  भाजपा शिवालिक ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना

 

सहसपुर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100 वा संस्करण पूरे देश भर में आकाशवाणी रेडियो एवं टेलीविजन पर प्रसारित हुआ। विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत 210 बूथों पर भी इस कार्यक्रम को सुना गया। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान ग्राम नयागांव के बूथ संख्या 162 पर कुमार वेडिंग प्वाइंट कीजिएगा में भाजपा शिवालिक ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान बूथ पर भाजपा शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत करीब 526 लोग उपस्थित रहें।

विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा की ‘मन की बात’ स्व से समिष्टि की यात्रा है और अहम् से वयम् की यात्रा है! यह कार्यक्रम ‘गागर में सागर’ कहावत को चरितार्थ करता है और करोड़ों लोगों को प्रेरणा देने का सबसे सशक्त माध्यम बना है। प्रधानमंत्री जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों की चर्चा करते हुए समाज को एक नई दिशा दिखाने का अभूतपूर्व कार्य किया है, जो अभिनंदनीय है।