विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और सुद्धोवाला मंडल के पदाधिकारियों ने स्व. चन्दन राम दास जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

देहरादून-विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और सुद्धोवाला मंडल के पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय सुद्धोवाला में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्व. चन्दन राम दास जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक ने इस दौरान चंदन राम दास जी के साथ बिताए गए अविस्मरणीय अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा की स्वर्गीय चंदन राम दास जी एक मृदुभाषी लोकप्रिय जन नेता थे। उनके सामाजिक कार्य और विचार हमेशा उत्तराखंड के जनमानस को प्रेरणा देते हुए हम सभी के हृदय में जीवित रहेंगे।

सभी ने इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान दे हेतु प्रार्थना की और कुछ समय का मौन रखा।

इस दौरान देहरादून ग्रामीण जिला अध्यक्ष मीता सिंह, सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू नेगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक ठाकुर, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रवीण पंवार, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, वीके शर्मा, रीता केसी, सुखदेव फरस्वान नरगिस कश्यप, विनोद पाल आदि एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें।