सेवा पखवाड़े की तैयारियां शुरू, कार्यकर्ताओं को मिला सेवा का मंत्र
भाजपा महानगर कार्यालय में जिला कार्यशाला, विधायक–महापौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
विशेष सवाददाता
देहरादून, 8 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में सोमवार को सेवा पखवाड़े की रूपरेखा तय करने के लिए जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले इस सेवा अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बिष्ट बोले – सेवा पखवाड़ा समाज परिवर्तन का अवसर
कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि “मोदी जी का जन्मदिवस उत्सव नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है। हमें इस पखवाड़े को समाज की भलाई और विकास के अभियान में बदलना है। रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता को जोड़ना होगा।”
अध्यक्षता में उठा सेवा का संकल्प
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यदि समर्पण के साथ आगे बढ़ेंगे तो प्रधानमंत्री के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को मजबूती मिलेगी।
विधायकों और महापौर ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा (रायपुर), विधायक सविता कपूर (कैंट) और महापौर सौरभ थपियाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह अभियान प्रधानमंत्री के उस सपने को साकार करेगा जिसमें विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, दायित्वधारी श्याम अग्रवाल, मधु भट्ट, संयोजक सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, संध्या थापा, राजेश कंबोज, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, मोहित शर्मा, अक्षत जैन, पूनम, सीता रावत, समीर डबल, बबलू बंसल, विनोद शर्मा, संदीप बिजलमान, महिपाल, विजय सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सेवा ही संगठन का नारा
कार्यशाला का समापन “सेवा ही संगठन” के नारे के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़े के दौरान समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर सेवा और सहयोग का संदेश दिया जाएगा।
