Share this Post

 

नई दिल्ली में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

नई दिल्ली, 24 अगस्त।उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में प्रदेश के आगामी कार्यक्रमों, संगठन की मजबूती और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। श्री जोशी ने प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश प्रभारी को दी।

प्रदेश प्रभारी श्री गौतम ने कैबिनेट मंत्री से प्रदेश के विभिन्न जिलों की नब्ज और कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर भी फीडबैक लिया। मुलाकात के दौरान यह सहमति बनी कि संगठन और सरकार के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि जनता तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुँच सके।

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में पार्टी की रणनीति और आगामी चुनावी तैयारियों में ऐसे संवाद अहम भूमिका निभाएंगे।

By admin