Share this Post

पिथौरागढ़,शराब के नशे में उत्पात मचाने वाला व्यक्ति अस्कोट पुलिस की गिरफ्त में ,

आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को कोतवाली अस्कोट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भागीचौरा निवासी किशन सिंह द्वारा शराब के नशे में उत्पात मचाया जा रहा है तथा राहगीरों व स्थानीय लोगों को गाली-गलौज कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही है।
सूचना पर एसओ अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ओगला श्री बसन्त पन्त मय पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को शान्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु वह और अधिक आक्रोशित होकर असामाजिक हरकतें करने लगा।
स्थिति को देखते हुए, किसी अप्रिय घटना की सम्भावना को रोकने हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को माननीय न्यायालय उपजिला मजिस्ट्रेट डीडीहाट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पिथौरागढ़ पुलिस का संदेश
शराब पीकर हुड़दंग करना एवं शान्ति व्यवस्था भंग करना कानूनन दण्डनीय अपराध है। जनपद पुलिस आमजन से अपील करती है कि ऐसे कृत्यों से दूर रहें व सामाजिक शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

By admin

You missed