Share this Post

उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम सैंजी का भ्रमण कर वहां के 15 परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से ₹1,30,000 प्रति भवन स्वामी की आर्थिक सहायता स्वीकृत की।

प्रभा देवी, नीलम सिंह भण्डारी, भगत सिंह भण्डारी, पवन सिंह भण्डारी, विमला देवी, शाखा देवी, पवेली देवी, विमल सिंह, दीवान सिंह, रविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, कृपाल सिंह एवं हेमराज सिंह को चेक के माध्यम से राहत राशि प्रदान की गई, जिससे वे अपने जीवन को पुनः सामान्य कर सकें।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम बुरांसी में आपदा के कारण दिवंगत हुई आशा देवी एवं विमला देवी के परिजनों को ₹2,00,000 प्रति मृतक की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी गई। अनिल सिंह, शुगम सिंह, विक्रम सिंह व दीपक सिंह को यह राशि प्रदान कर सरकार ने संवेदनशीलता व ज़िम्मेदारी का परिचय दिया।

आपदा से क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण हेतु सरकार लगातार प्रयासरत है। ग्राम बुरांसी के केशर सिंह पुत्र श्री अमर सिंह के आवासीय भवन के पूर्ण रूप से नष्ट होने पर ₹1,30,000 की सहायता राशि राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृत कर चेक के माध्यम से प्रदान की गई।

By admin

You missed