विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत तिलवाडी के अंतर्गत दो सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

सहसपुर- विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने ग्राम पंचायत तिलवाडी के अंतर्गत दो सुरक्षा दीवार निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।

सर्वप्रथम विधायक ने स्वारना नदी के बाएं तट पर नहर के हैड से जोशी फार्म व रामपुर भाऊवाला की कृषि भूमि की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य का शुभारंभ किया।

योजना का कार्य ₹ 44.46 लाख की लागत से सिंचाई खंड विकासनगर द्वारा पूर्ण होगा। विधायक ने कहा की उक्त योजना का कार्य उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत करवाया हैं जिसमे लगभग 135 मीटर लंबी एवं 3 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा।

तत्पश्चात विधायक ने तिलवाड़ी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत बलूनी स्कूल के सुरक्षा कार्य का शुभारंभ किया। स्वारना नदी से बलूनी स्कूल के सुरक्षात्मक कार्य ₹ 106.97 लाख की लागत से पूर्ण किया जाएगा। इसमें 350 मीटर लंबी एवं 3 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया जाएगा।
विधायक ने कहा योजना के तहत स्कूल की स्वारना नदी से सुरक्षा के साथ साथ क्षेत्र की लगभग 500 जनसंख्या भी लाभान्वित होंगी, जिनकी लगभग 2.12 हेक्टेयर भूमि का बरसात के समय स्वारना नदी में आने वाली बाढ़ से बचाव होगा और किसानों की फसल खराब नही होगी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रघुवीर गुसाईं, सहायक अभियंता सरियाल, सहायक अभियंता लोकेंद्र राणा समेत जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, यशपाल नेगी, ग्राम प्रधान पूर्णिमा नेगी, विनीत नेगी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज रतूड़ी, रकम चौधरी, अतुल पंवार, सुमन प्रसाद रतूड़ी, सिकंदर, ग्राम प्रधान दुधई धीरज रावत, मोहित राणा आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहें।