Share this Post

रुड़की।समर्पण जनकल्याण संगठन ट्रस्ट द्वारा हरेला पर्व श्रावण मास पर भोलों के साथ मिलकर पौधारोपण का कार्यक्रम सिंचाई विभाग के पार्क नीले पुल के समीप पंचशील काली मंदिर के सामने किया गया,जिसमें समर्पण के अध्यक्ष नरेश यादव,पर्यावरण प्रभारी आर्य संदीप यादव एडवोकेट द्वारा एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया।संदीप गोयल,अंकुर त्यागी,कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुंदरलाल,एसडी डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डा०अर्चना चौहान एडवोकेट,नीरज चौहान राष्ट्रीय खिलाड़ी शॉट पुट और डिस्कस थ्रो भारती अग्रवाल,तेजस प्रत्यक्ष,सीएमओ कार्यालय के एमएस रावत,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीके गुप्ता,स्वास्थ्य शिक्षक अधिकारी हरिद्वार से शामिल हुए और फलदार व छायादार पेड़ लगाए तथा उनके पालन के लिए भी संकल्प लिया गया,कि हम इनका संरक्षण कर अच्छे से बड़ा करेंगे,जिससे कि यह वृक्ष अच्छे फल और छाया दें,वहीं दूसरी ओर रोटरी क्लब रुड़की एवं अशोक नगर वासियों की ओर से वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया।इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष रीना नथनी,हर्ष प्रकाश काला, पूर्व सहायक गव‌र्नर सुभाष सरीन,डॉक्टर सुधीर चौधरी, वीरेंद्र शर्मा, वन्दना मोहन,प्रेम सरीन,प्रेम चंद सैनी,नीलम शर्मा,संजीव सैनी, वीरेंद्र जैन,पीयूष शर्मा आदि मौजूद रहे।

By admin

You missed