उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रोशनाबाद जिला कार्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण,
हरिद्वार।जनपद हरिद्वार के जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया।इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनपद वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण संदेश दिया।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हरेला पर्व के महत्व को समझें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने की दिशा में अपना योगदान दें।उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास वृक्षारोपण करना चाहिए और पर्यावरण को हरा-भरा तथा प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास करना चाहिए।उनका यह संदेश प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और एक स्वस्थ भविष्य के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम था।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित संग जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करते हुए तीन स्थानों पर वृक्षारोपण किया।उन्होंने पौधारोपण हेतु स्वयं फोड़ा चलाया।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति को हराभरा करने तथा पर्यावरण एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति सभी को जागरूक होते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि सुबे के मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलने वाला यह कार्यक्रम जनजागरूकता के साथ मनाया जाए तथा एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने के लिए जनसहभागिता और सभी का योगदान आवश्यक है।उन्होंने कहा कि हरेला पर्व हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारियों की याद दिलाता है।यह पर्व केवल एक पर्व ही नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है,जो हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाना भी सीखना है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा पांडे,अपर जिला अधिकारी पीआर चौहान,परियोजना अधिकारी केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,वरिष्ठ व्यक्तिगत सहायक (सीडीओ) वीरेंद्र सिंह रावत,मुख्य कृषि अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,आरटीओ नेहा झा व निखिल शर्मा,जिला प्रोविजन अधिकारी अविनाश भदौरिया,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,वैशाली शर्मा,डॉक्टर संतोष चमोला तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
