Share this Post

पंचायत चुनावों को लेकर चमोली पुलिस अलर्ट मोड में — हर स्तर पर सुदृढ़ तैयारियां

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की तैयारियों के संबंध में चमोली पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय द्वारा जिले के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चुनाव तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य निर्देश इस प्रकार रहे:

1. चुनाव के दृष्टिगत अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिसबल की उपलब्धता संभव नहीं है, अतः सभी यह सुनिश्चित करें कि चुनावी ड्यूटी हेतु जनपद के आंतरिक पुलिसबल का ही समुचित रूप से नियोजन एवं उपयोग किया जाए।

2. चुनाव ड्यूटी हेतु जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में तैनात होने वाले फोर्स के रहने, खाने और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का आंकलन पूर्व से ही कर लेने के निर्देश दिए गए, ताकि ड्यूटी के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।

3. वर्तमान समय में कोई विशेष निरोधात्मक कार्यवाही अपेक्षित नहीं है, परंतु शेष बचे दिनों में अधिक से अधिक प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने को कहा गया।

4. पुलिस अधीक्षक ने ऐसे बूथों की पहचान करने के निर्देश दिए जहाँ होमगार्ड या पीआरडी के जवानों की तैनाती होनी है। उनकी क्षमता का पूर्व आंकलन करते हुए, उन्हें स्पष्ट ब्रीफिंग देने पर विशेष जोर दिया गया।

5. चुनाव अवधि में थानों पर पुलिसबल सीमित रहेगा। ऐसे में ग्राम प्रहरियों की थाने पर बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन व थाना संबंधी अन्य कार्यों में सहयोग लेने की योजना बनाई जाए।

चमोली पुलिस पूरी संवेदनशीलता व कर्तव्यनिष्ठा के साथ पंचायत चुनाव 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

By admin

You missed