भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा पार्टी स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

गबर सिंह भण्डारी श्रीनगर गढ़वाल

श्रीनगर गढ़वाल -श्रीनगर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यालय में पार्टी का 43 वां स्थापना दिवस मिष्ठान वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया इस अवसर पर पार्टी के ध्वज को मंडल कार्यालय पर फैरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अनीता बडाकोटी प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन मंत्री एवं भाजपा महिला मोर्चा पौड़ी की जिला अध्यक्ष मीना गैरोला द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1951 में जनसंघ के रूप में बीज रोपित पौधा 1980 से भारतीय जनता पार्टी के रूप में अपनी श्रेष्ठ यात्रा को शुरू कर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में एक वटवृक्ष बन चुका है।
भाजपा देश को विकास की ओर ले जाने का काम कर रही है आज विश्व के सबसे बड़े राजनेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी एक सामान्य कार्यकर्ता इस देश के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होकर भारत को विश्व गुरु बनाने व एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार कर रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पौड़ी गणेश भट्ट ने इस अवसर पर कहां की भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतंत्र भारत के सर्वाधिक भूभाग पर सरकार बनाकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के लिए कार्य करने वाला दल है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति करने के लिए नहीं अभी तो समाज की सेवा का संकल्प लेकर राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की पहचान समाज एवं परिवार के संरक्षक के रूप में होती है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सेवा ही संगठन की मूल मंत्र को आगे बढ़ती हुई समाज में कार्य करने का काम करता है भाजपा की बदौलत भारत का राष्ट्र ध्वज अपने गौरव को पुनः प्राप्त कर चुका है आज देश के किसी भी हिस्से में अलगाव का कोई स्वर नहीं देता है और वह दिन दूर नहीं जब अखंड भारत का सपना सचाई बनकर सामने आएगा।
श्रीनगर व्यापार सभा के अध्यक्ष दिनेश असवाल ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई, डॉ मुरली मनोहर जोशी भुवन चंद्र खंडूरी जैसे अनेकों महापुरुषों ने भाजपा के आम कार्यकर्ता से लेकर समाज एवं देश की सेवा में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया।
श्रीनगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ने दूरदराज से आए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर हयात सिंह झिंकवाण, अमित जुगराण,विभोर बहुगुणा, पंकज सती, विनय घिल्डियाल, वासुदेव कंडारी, पंकज रावत मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, सभासद प्रमिला भंडारी, उषा कंडारी, जयंती कुंवर, विजयलक्ष्मी रतूड़ी, पूजा गौतम, अंजना डोभाल, आदि लोग उपस्थित थे।