Share this Post
गोपेश्वर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु यातायात पुलिस ने लगाए मार्ग व डाइवर्जन संबंधी फ्लेक्स।
श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होने के नाते गोपेश्वर नगर में यातायात प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु चमोली यातायात पुलिस ने गोपेश्वर नगर के मुख्य तिराहों और चौराहों पर सूचनात्मक फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं। इन फ्लेक्स पर यात्रा मार्गों और संभावित डाइवर्जन्स संबंधी आवश्यक जानकारी विस्तार से दी गई है।
लगाए गए इन फ्लेक्स के माध्यम से तीर्थयात्रियों को मुख्य यात्रा मार्गों, शहर के भीतर के रास्तों, वैकल्पिक मार्गों (यदि आवश्यक हो) और किसी भी प्रकार के यातायात डाइवर्जन की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इससे उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी और समय की बचत भी होगी।

By admin

You missed